बस्तर में किसानों को संगठन से जोड़ने और उनके साथ निरंतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से अभियान को गति देने पर दिया गया जोर
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बस्तर की जिला कार्यकारिणी बैठक एवं किसान मितान अभियान के अंतर्गत विशेष बैठक आज जगदलपुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ किसान मितान अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में किसान मितान गठन अभियान के बस्तर संभाग संयोजक एवं प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में किसानों को संगठन से जोड़ने और उनके साथ निरंतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर किसान मितान गठन अभियान प्रारंभ किया गया है। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों एवं इसकी संगठनात्मक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से इसे प्रभावी रूप से संचालित करने का आह्वान किया।

वहीं, प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने किसान मितान अभियान से संबंधित तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक जानकारियां विस्तारपूर्वक साझा कीं। उन्होंने अभियान के क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन देते हुए इसकी कार्ययोजना को धरातल पर उतारने के संबंध में जानकारी दी।बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने तथा किसान मितान अभियान को गति देने के संबंध में भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

ये प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, किसान मितान गठन अभियान के बस्तर संभाग संयोजक एवं प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह, प्रदेश BVG Ram G सह-संयोजक योगेश्वर नंद नेताम, संभाग प्रभारी अजुरी नेताम, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आर्यन सिंह आर्य, महामंत्री परीश बेसरा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मुरलीधर सेठिया, जिला उपाध्यक्ष सतीश सेठिया, संगीता सेठिया, फकीर कश्यप एवं जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश रावल सहित जिला पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य तथा समस्त मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री मुरलीधर सेठिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश रावल ने किया।






