जगदलपुर में चाकू से जानलेवा हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हिकमीपारा में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के पेट पर किया था चाकू से वार, पुलिस ने आरोपी को हथियार समेत पकड़ा

जगदलपुर। शहर के हिकमीपारा इलाके में चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के पेट पर धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू भी जब्त किया है।

बीच-बचाव करने पर किया चाकू से हमला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 02 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे हिकमीपारा मोहल्ले में प्रेम पटेल उर्फ गुना अपने दामाद सुरेश शर्मा को धारदार चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद भूपेंद्र माली ने बीच-बचाव करते हुए आरोपी को समझाने का प्रयास किया।

इससे नाराज होकर आरोपी ने भूपेंद्र माली के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने पास रखे चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया। हमले में भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रेम पटेल उर्फ गुना (48 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी उसके कब्जे से जब्त किया गया।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने 03 नवंबर को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़िए -   बाढ़ पीड़ितों तक किरण देव ने कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुंचाई राहत सामग्री

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक अंशिका जैन (IPS) के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, एसआई छबील टांडेकर, प्रधान आरक्षक रानी सोनी, हेड कांस्टेबल विनोद चांदने तथा आरक्षक बलराम कश्यप, त्रिनाथ कश्यप, हरीश बघेल और बंसीलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में गुंडा-बदमाशों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि आम नागरिकों की सुरक्षा और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *