सावन में आस्था का सैलाब: देवेंद्र यादव निकालेंगे भव्य कांवड़ यात्रा, देवबलौदा में होगा रुद्राभिषेक

भिलाई। सावन के पावन महीने में भक्ति और आस्था का रंग और गहरा होने जा रहा है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव हर वर्ष की परंपरा को जारी रखते हुए 24 अगस्त को भव्य कांवड़ यात्रा निकालेंगे। यात्रा में भिलाई-दुर्ग सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।

कांवड़ यात्रा की शुरुआत दुर्ग स्थित शिवनाथ नदी से होगी। विधायक देवेंद्र यादव शिवनाथ नदी में स्नान कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद वे कांवड़ में पवित्र जल लेकर प्राचीन शिव मंदिर देवबलौदा के लिए पैदल रवाना होंगे।

देवबलौदा पहुंचने के बाद भगवान भोलेनाथ का महामृत्युंजय मंत्र जाप, रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। यात्रा के दौरान शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ भक्तिमय माहौल में शामिल होंगे।

हर वर्ष आयोजित होने वाली इस कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हैं। डीजे पर गूंजते भक्ति गीत, आकर्षक झांकियां और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा मार्ग शिवमय नजर आता है।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पवित्र महीना है। कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का पर्व है। उन्होंने शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करने की अपील की।

इसे भी पढ़िए -   ललितपुर में सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *