स्वास्थ्य लाभ लेकर लौटे किरण सिंह देव का जगह-जगह स्वागत, पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के शुक्रवार को बस्तर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। करीब ढाई महीने बाद स्वास्थ्य लाभ लेकर लौटे प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से भाजपा जिला कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी, फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया गया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर उनकी अगवानी की।

मां दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा
बस्तर पहुंचने से पहले किरण सिंह देव विशेष विमान से दंतेवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने मां दंतेश्वरी के शक्ति पीठ में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वे जगदलपुर पहुंचे। शाम करीब 4:15 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उनके आगमन के साथ ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट से भाजपा जिला कार्यालय तक करीब दो घंटे चले स्वागत कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह उत्साहपूर्ण माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं के स्नेह को बताया अपनी असली पूंजी
भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर जिला भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय सहित संगठन के नेताओं ने किरण सिंह देव का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी के स्नेह, अपनत्व और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह ही उनकी असली पूंजी है। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ निरंतर काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय को मंदिर की उपमा देते हुए नमन किया और अपने स्वागत में शामिल सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
स्वागत कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, बस्तर सांसद महेश कश्यप, पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, अश्विन सरडे, महापौर संजय पाण्डेय, रजनीश पाणिग्राही, परिस राम बेसरा, आर्येंद्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, ललिता यादव, सफीरा साहू, राजकुमारी यादव, लखीधर बघेल, योगेंद्र पाण्डेय, बलदेव मण्डावी, खेमसिंह देवांगन, प्रदीप देवांगन, आनंद मोहन मिश्रा, फूल सिंह सेठिया, सुब्रतो विश्वास, नारायण ठाकुर, किरण सेन, आलोक अवस्थी, कृष्ण कुमार शुक्ला, रोहित त्रिवेदी, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, माहेश्वरी ठाकुर, अभिलाष यादव, संतोष बघेल और विनय सोना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






