नियमित स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित, प्रतिभाशाली छात्रा की शिक्षा का जिम्मा उठाया

दरभा (बस्तर), 22 जुलाई। विकासखंड दरभा के संकुल ककनार अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदबहार में विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने हेतु विशेष प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के व्याख्याता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार मरावी के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच पहाड़ा, गिनती, कविता एवं गीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पेंसिल, कॉपी, स्केल सहित अन्य अध्ययन सामग्री पुरस्कार स्वरूप वितरित की गई। वहीं अनियमित रूप से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को भी अध्ययन सामग्री देकर नियमित उपस्थिति के लिए प्रेरित किया गया।

श्री मरावी ने घोषणा की कि जो विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय आएंगे तथा 15 तक पहाड़ा, 100 तक गिनती, कविता और गीत सुनाएंगे, उन्हें आगे भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब रहा, जब कक्षा 9वीं की अनाथ एवं प्रतिभावान छात्रा कु. छोटी को विद्यालयी जूते और संपूर्ण अध्ययन किट भेंट की गई। श्री मरावी ने छात्रा की कक्षा 12वीं तक की शिक्षा का पूरा खर्च स्वयं वहन करने की घोषणा भी की, ताकि आर्थिक अभाव उसकी पढ़ाई में बाधा न बने।

इसके अलावा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता मनोहर सिंह बरनाला ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़िए -   भोला कश्यप प्रकरण ने बस्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था की निगरानी पर उठाए गंभीर सवाल : नवनीत चाँद

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *