रायपुर स्थित निवास पर की मुलाकात, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित बस्तर के जनप्रतिनिधि रायपुर स्थित उनके निवास पहुंचे। इस दौरान जगदलपुर महापौर संजय पांडेय, नगर निगम जगदलपुर के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं भानपुरी मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला भी मौजूद रहे।

सभी जनप्रतिनिधियों ने डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
आशीष श्रीवास्तव
Founder & Editor-in-Chief
BMN – BASTAR MATI NEWS






