जगदलपुर। भाजपा पूर्वी नगर मंडल द्वारा मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं के साथ सांसद महेश कश्यप, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए पौधे लगाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि देश की युवा शक्ति ही भारत का भविष्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र सेवा के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसी अवसर पर देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत आमजन की सहभागिता से विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

सांसद कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसमें देश की युवा शक्ति की विशेष भूमिका है, क्योंकि आने वाले समय में यही युवा देश की बागडोर संभालेंगे।

उन्होंने युवाओं से निरंतर राष्ट्र सेवा के कार्यों से जुड़ने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
वहीं महापौर संजय पाण्डेय ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा एवं जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
पौधरोपण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महाविद्यालय की प्राचार्या डा. रंजना साहा, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, खेम सिंह देवांगन, रजनीश पाणिग्राही, परिस बेसरा, आर्येंद्र सिंह आर्य, सफीरा साहू, सुब्रतो विश्वास, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, राजेंद्र बाजपेयी, सुरेश गुप्ता, माहेश्वरी ठाकुर, राजपाल कसेर, राधेश्याम पन्द्रे, मनोज पटेल, दिगम्बर राव, राकेश तिवारी, विक्रम यादव, मीना साहू, गीता नाग, राजा यादव, किरण दीवान, राधा बघेल, योगेश मिश्रा, रितेश सोनी, सुरेश मिश्रा, अजयपाल सिंह, विनय राजू, शंकर राव, अभिषेक तिवारी, आलेखराज तिवारी, अमित कपूर, रमेश नायडू, नीलम यादव, प्रभात चौहान, रेखा सिंह, कमला सेठिया, मीना विश्वकर्मा, देवश्री भंडारी, राजा पांडे, भुवनेश्वर बघेल, अरुणेंद्र शुक्ला, परेश ताटी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।






