सांसद महेश कश्यप, विधायक केदार कश्यप और महाराजा कमल चंद्र भंजदेव सहित अतिथियों की मौजूदगी में हुआ विमोचन, फिल्म से जुड़े कलाकार भी रहे शामिल
जगदलपुर। बस्तर की कला और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाली फिल्म ‘मां हिंगलाज’ को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 14 अक्टूबर को फिल्म से जुड़ी पुस्तक का विमोचन सांसद महेश कश्यप, विधायक एवं कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, बस्तर राजपरिवार के महाराजा कमल चंद्र भंजदेव तथा अजय ठाकुर के हाथों किया गया।

इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकार एवं सहयोगी सूर्या ताम्रकार, खिलेन्द्र पानीग्राही, हेमंत तिवारी, सैफाली सरकार, महेन्द्र पांडे, आकाश देवांगन, लक्ष्मी जी और सुधीर मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान फिल्म की पुस्तक का विमोचन किया गया।

फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार, ‘मां हिंगलाज’ जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म के प्रदर्शन को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।






