बेसोली से सोनारपाल तक माता मंदिरों और दुर्गा पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
भानपुरी। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप ने भानपुरी मंडल के विभिन्न गांवों का दौरा कर माता रानी के दरबार में मत्था टेका। उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर माता मंदिरों एवं दुर्गा पंडालों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम बेसोली, बोड़नपाल-02, चपका, चमिया, देवड़ा, नंदपुरा, नंदपुरा-अमडीगुड़ा, फाफनी, मुरकुची, सिवनी और सोनारपाल स्थित माता मंदिरों एवं दुर्गा पंडालों में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान गांवों में नवरात्रि के उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच उन्होंने श्रद्धालुओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

आस्था और भक्ति के रंग में रंगा बस्तरन
वरात्रि शक्ति, श्रद्धा और साधना का पावन पर्व है। इन दिनों गांव-गांव में माता रानी की आराधना, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। मंत्री केदार कश्यप ने विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सहभागिता निभाते हुए माता रानी से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, प्रवीण सांखला, उमाकांत कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।






