बाढ़ में बह गई थी पढ़ाई की सामग्री, अब 62 बच्चों को मिली नई उम्मीद; भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ ने बढ़ाया मदद का हाथ

जगदलपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को स्कूल बैग, किताबें-कॉपियां और स्टेशनरी वितरित | डोंगाघाट और कोहकापाल में भी करीब 125 बच्चों की मदद

जगदलपुर, 14 अक्टूबर 2026। बाढ़ का पानी भले ही उतर गया हो, लेकिन कई परिवारों के सामने मुश्किलें अब भी बरकरार हैं। किसी का घरेलू सामान बर्बाद हुआ, तो किसी बच्चे की किताबें, कॉपियां और स्कूल बैग पानी में बह गए। ऐसे मुश्किल हालात में बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों की पढ़ाई दोबारा पटरी पर लाने के लिए भाजपा जिला आर्थिक प्रकोष्ठ, बस्तर ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

इसी कड़ी में मंगलवार को जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड स्थित बाढ़ प्रभावित बस्ती में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां 62 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, नोटबुक, रजिस्टर, कंपास बॉक्स, पेन, पेंसिल सहित जरूरी शिक्षण सामग्री वितरित की गई। बच्चों को बिस्किट भी दिए गए।

आर्थिक प्रकोष्ठ की इस पहल का उद्देश्य बाढ़ में शैक्षणिक सामग्री गंवा चुके बच्चों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई को बाधित होने से बचाना है।

डोंगाघाट और कोहकापाल में भी बांटी गई सामग्री

बाढ़ का पानी उतरने के बाद से ही जिला आर्थिक प्रकोष्ठ प्रभावित क्षेत्रों में विद्यार्थियों का सर्वे कर उनकी जरूरतों का आकलन कर रहा है। लाल बहादुर शास्त्री वार्ड से पहले डोंगाघाट और कोहकापाल में भी करीब 125 विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की जा चुकी है।

इस तरह इन तीनों क्षेत्रों में अब तक लगभग 187 विद्यार्थियों तक शिक्षण सामग्री पहुंचाने की जानकारी दी गई है। इस पहल से उन बच्चों को दोबारा पढ़ाई शुरू करने में मदद मिलेगी, जिनकी शैक्षणिक सामग्री बाढ़ के कारण नष्ट हो गई थी।

इसे भी पढ़िए -   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ निवास में किरण देव से की आत्मीय मुलाकात, प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य की ली जानकारी, कुशलक्षेम जाना

अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही संकल्प : वेद प्रकाश पांडे

भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि जिला आर्थिक प्रकोष्ठ ने बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण बीड़ा उठाया है। बाढ़ में बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी सामग्री को हुए नुकसान की भरपाई की दिशा में यह सराहनीय कदम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प की भावना समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सहायता करना है। आर्थिक प्रकोष्ठ इसी भावना के साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद कर रहा है।

अंत्योदय की भावना के अनुरूप पहल : विद्या चरण तिवारी

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्या चरण तिवारी ने कहा कि पार्टी अंत्योदय की नीति के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवाएं पहुंचाने में विश्वास करती है। बाढ़ प्रभावित विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना इसी संकल्पना को साकार करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रभावित परिवारों को राहत देने के प्रयास जारी : रामाश्रय सिंह

भाजपा प्रदेश स्थायी कार्यसमिति सदस्य रामाश्रय सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण लोगों को जान-माल और घरेलू उपयोग की वस्तुओं के रूप में भारी नुकसान उठाना पड़ता है। नुकसान की पूरी भरपाई करना कठिन है, लेकिन प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया जा रहा है और सर्वेक्षण के आधार पर नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के हित में आर्थिक प्रकोष्ठ के कार्यों की सराहना की।

इसे भी पढ़िए -   सड़कों की बदहाली के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार,बड़े दावे व वाहवाही लूटाने में व्यस्त हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल हुई भाजपा सरकार- सुशील मौर्य

बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, यही प्राथमिकता : मनीष पारख

आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक मनीष पारख ने कहा कि आर्थिक प्रकोष्ठ गरीब, कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों को संबल प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास करता है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन और सामाजिक संगठनों द्वारा राहत कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

दोबारा पढ़ाई शुरू करने में मिलेगी मदद : अविनाश जैन

जिला आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक अविनाश जैन ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। आर्थिक नुकसान की पूरी भरपाई भले ही संभव न हो, लेकिन जरूरतमंदों को यथासंभव सहयोग देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की जा रही है, ताकि वे दोबारा अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू कर सकें।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक परमेश राजा ने किया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश स्थायी कार्यसमिति सदस्य रामाश्रय सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्या चरण तिवारी, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक मनीष पारख, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीधर ओझा, जिला महामंत्री परेश राम बेसरा, जिला कार्यालय मंत्री रोहित त्रिवेदी, पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, संतोष बाजपेयी, सतीश बाजपेयी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विनय सोना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार बोथरा, जिनेंद्र टाटिया, मुक्त कश्यप, सूर्या नाग, हेमंत सारवन, पेमेंशान सारवन सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *