श्रद्धालुओं की सेवा में उतरी युवा कांग्रेस, बांटे फल-पानी और सुरक्षा के लिए लगाए रिफ्लेक्टर

निकेत राज झा के नेतृत्व में सेवा कार्य, दंतेवाड़ा पदयात्रियों को सुरक्षित यात्रा का संदेश

जगदलपुर, 12 अक्टूबर। मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा की ओर पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए जगदलपुर युवा कांग्रेस ने सराहनीय पहल की। जिला अध्यक्ष निकेत राज झा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के साथियों ने गीदम रोड पहुंचकर पदयात्रियों को पानी एवं फल वितरित किए। साथ ही, सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के पीछे रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए, ताकि तेज रफ्तार वाहनों के बीच वे दूर से ही दिखाई दे सकें।

लंबी पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानियों को देखते हुए युवा कांग्रेस ने यह पहल की। खास तौर पर सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पदयात्रियों के पीछे रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच वाहन चालकों को श्रद्धालु दूर से ही दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

जनसेवा ही संगठन की प्राथमिकता : निकेत राज झा

इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष निकेत राज झा ने कहा कि दंतेवाड़ा दर्शन के लिए पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। लंबी यात्रा के दौरान उन्हें पानी एवं फल उपलब्ध कराना सामाजिक जिम्मेदारी है। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को दूर से ही पदयात्री दिखाई दें।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस की भूमिका केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के बीच रहकर लोगों की मदद करना और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा होना भी संगठन का उद्देश्य है। युवा कांग्रेस आगे भी जनहित, सामाजिक सरोकार और जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

इसे भी पढ़िए -   बस्तर के हर स्कूल तक पहुंचेगा स्काउट-गाइड, तोकापाल में बनी नई कार्ययोजना

इस सेवा पहल के माध्यम से जगदलपुर युवा कांग्रेस ने श्रद्धालुओं की सहायता करने के साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी हेमू उपाध्याय, जिला महामंत्री अनुराग महतो, जिला सचिव आदर्श दलाई, मोहसिन खान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, पार्षद कोमल सेना, शुभम यदु, जोस्टिन भवानी, सुषमा सुता, बी. ललिता राव, एस. नीला, शंकर सेन, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वैभव नेताम, साइमा अशरफ, जिला महासचिव हेमंत पांडे, कृष्णा उपाध्याय, अजय देव पांडे, इंदर झझ, रूपेश नेताम, मंडल अध्यक्ष एम. वेंकट राव, शुभम बघेल, यश खापर्डे, शुभम मिश्रा, आदित्य बाजपेयी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *