बीजापुर में गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहबस्तर सांसद महेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

बीजापुर। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।समारोह के दौरान विभिन्न प्लाटूनों द्वारा शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्लाटूनों को पुरस्कृत किया गया।

वहीं स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

इस अवसर पर जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

समारोह में जनप्रतिनिधियों, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों, सुरक्षाबलों,विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़िए -   बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई महारानी वार्ड में युवक पर चाकू से हमला करने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *