महात्मा गांधी जयंती पर CISF NSL नगरनार ने चलाया स्वच्छता अभियान

जगदलपुर, 02 अक्टूबर 2026। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को CISF NSL नगरनार द्वारा ग्राम पंचायत नगरनार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।

सुबह 08:30 बजे आयोजित इस स्वच्छता अभियान के दौरान नगरनार पंचायत क्षेत्र के सब्जी मंडी परिसर, स्कूल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। अभियान में CISF NSL नगरनार के कमांडेंट श्री राघवेंद्र सिंह, डिप्टी कमांडेंट श्री सनिश एम. सहित CISF के अधिकारी एवं बल सदस्य उपस्थित रहे।

कमांडेंट श्री राघवेंद्र सिंह की देखरेख में CISF के जवानों एवं अधिकारियों ने पूरी तत्परता और लगन के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई। इस दौरान उपस्थित CISF बल सदस्यों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की शपथ भी ली।

अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में CISF के अधिकारियों एवं बल सदस्यों की सक्रिय सहभागिता से स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा गया कि स्वच्छ परिसर केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज की पहचान है। स्वच्छता को आदत बनाकर ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर नगरनार का निर्माण किया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए -   चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *