गौवंश संरक्षण के लिए बस्तर के गौ सेवकों की पहल, कोटपाड़ पुलिस की कार्रवाई पर जताया आभार

27 गायों को तस्करी से बचाकर सुरक्षित पहुंचाया गया कुरन्दी की हैप्पी कामधेनु गौशाला, मौके से 9 क्विंटल गौमांस भी बरामद

जगदलपुर। गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प के साथ कार्य कर रहे बस्तर जिले के गौ सेवकों की पहल से ओडिशा के कोटपाड़ क्षेत्र में गौवंश तस्करी के विरुद्ध पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की। इस कार्रवाई में 27 गायों को सुरक्षित बचाया गया, वहीं मौके से लगभग 9 क्विंटल गौमांस भी बरामद किया गया।

इस कार्रवाई में कोटपाड़ थाना प्रभारी (TI) श्रीमती रानू मांझी की तत्परता, सक्रिय भूमिका एवं सहयोग के लिए बस्तर के गौ सेवकों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

गौ सेवकों के सहयोग एवं पुलिस की कार्रवाई के बाद बचाए गए गौवंशों को सुरक्षित रूप से कुरन्दी स्थित हैप्पी कामधेनु गौशाला पहुंचाया गया है। यहां उनके संरक्षण, समुचित देखभाल और सुरक्षित जीवन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

बस्तर के गौ सेवकों का कहना है कि गौवंश संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा संकल्प है। गौवंशों को तस्करी एवं क्रूरता से बचाने के लिए समाज और प्रशासन के बीच समन्वय एवं सहयोग बेहद जरूरी है।

गौ सेवकों ने स्पष्ट किया कि गौवंशों के संरक्षण और सेवा का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

जय गौ माता! 🚩

इसे भी पढ़िए -   'रैंप' योजना के तहत उद्यमियों और स्व-सहायता समूहों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *