Stray Safe Foundation की टीम ने करीब 500 से अधिक लोगों और बेज़ुबान पशुओं तक पहुंचाया भोजन
जगदलपुर। बस्तर में लगातार बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस आपदा का असर आम लोगों के साथ-साथ बेज़ुबान पशुओं पर भी पड़ा है। ऐसे कठिन समय में Stray Safe Foundation, जगदलपुर-बस्तर की टीम ने इंसानों के साथ-साथ बेज़ुबान पशुओं की भी सुध लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में भोजन पहुंचाने का प्रयास किया।

संस्था की टीम ने अपनी क्षमता के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों और भूखे पशुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की। टीम के अनुसार, इस सेवा अभियान के दौरान करीब 500 से अधिक लोगों और बेज़ुबान पशुओं तक भोजन पहुंचाया गया।

Stray Safe Foundation का कहना है कि इस कठिन परिस्थिति में उनका प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद इंसान या बेज़ुबान भूखा न रहे। संकट की इस घड़ी में संस्था अपनी क्षमता के अनुसार राहत और सेवा कार्य लगातार जारी रखने का प्रयास करेगी।

इनका रहा महत्वपूर्ण सहयोग
इस सेवा कार्य में लुप्तेश जगत, अभिषेक अवस्थी, देवर्षि समर्थ, मानसी गुप्ता, वंदना सोलंकी, संगीता भानुशाली, रिटो अब्राहम, रूपा मंडल, शैलेश शाह एवं शिवानी जगत का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
बाढ़ जैसी आपदा के बीच इंसानों के साथ बेज़ुबान पशुओं तक भी भोजन पहुंचाने की यह पहल राहत कार्यों में संवेदनशीलता और मानवीयता की एक मिसाल पेश करती है।
— Stray Safe Foundation, जगदलपुर-बस्तर






