बस्तर जिला शिक्षा विभाग में बदलाव, प्रभारी DEO बलिराम बघेल हुए सेवानिवृत्त; अभय राम नोन्हारे को मिला अस्थायी प्रभार

जगदलपुर। बस्तर जिला शिक्षा विभाग में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद नवीन पदस्थापना होने तक जिला शिक्षा अधिकारी का अस्थायी दायित्व प्राचार्य, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल अभय राम नोन्हारे को सौंपा गया है

अभय राम नोन्हारे नई पदस्थापना होने तक बस्तर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे। उनके अस्थायी रूप से प्रभार ग्रहण करने के साथ ही जिला शिक्षा विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारियां अब उनके पास रहेंगी।

इसे भी पढ़िए -   रियासत कालीन भैरव मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया वार्षिक जात्रा उत्सव

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *