“बच्चों की सुरक्षा से साइबर सतर्कता तक—धनियालूर में जागरूकता की पाठशाला”

बच्चों की सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और साइबर सतर्कता को लेकर छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को दी गई जानकारी

धनियालूर, 31 अगस्त 2026। ग्राम पंचायत धनियालूर में पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह एवं साइबर अपराध को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीएसजेवीएस सचिव डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा फील्ड ऑफिसर डॉ. नारायण दास पंथ के नेतृत्व में पुलिस विभाग और बीएसजेवीएस चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम की संयुक्त टीम ने कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यशाला में डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय ने पॉक्सो अधिनियम एवं बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा बाल विवाह के सामाजिक और कानूनी दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों की सुरक्षा के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।

वहीं महिला थाना प्रभारी अंजनी केरकेट्टा ने साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए यातायात नियमों, सकारात्मक पालन-पोषण तथा गुड टच-बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से समझाया। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से साइबर माध्यमों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

कार्यशाला में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं उपस्थित लोगों को उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करते हुए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बीएसजेवीएस कोषाध्यक्ष बी. नागेश, देविका कश्यप, सियाराम नेताम, उपसरपंच, पंचगण, विद्यालय के शिक्षकगण सहित चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम के सामुदायिक प्रेरक एवं फील्ड समन्वयक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़िए -   दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी तेज, एनएमडीसी और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू, 50 लाख की CSR राशि से हटेगी जलकुंभी, पहले चरण के लिए 20 लाख की किस्त जारी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *