आपदा की घड़ी में सेवा के लिए आगे आए लोग, भैरमदेव वार्ड के कन्या शाला में चला राहत एवं सेवा अभियान

जगदलपुर। बाढ़ और जलभराव की इस आपदा की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए शहर और आसपास के क्षेत्रों से लगातार लोग आगे आ रहे हैं। प्रभावित लोगों तक भोजन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाकर राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में भैरमदेवाड़ कन्या शाला स्कूल में भी सेवा एवं राहत कार्य किया गया। यहां लोगों ने एकजुट होकर आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अपना सहयोग दिया और जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने का कार्य किया।

सेवा कार्य में श्री कमलचंद भंगदेव, श्री संग्राम सिंह राणा, श्रीमती अनिता श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू राय, श्रीमती चमेली यादव, बी. जय राम सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी ने मिलकर जरूरतमंदों की आवश्यकताओं की जानकारी ली और उन्हें भोजन, दवाइयां सहित जरूरी सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया।

बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में जिस तरह अलग-अलग सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक आगे आकर प्रभावित परिवारों की मदद कर रहे हैं, वह मानवता और सामाजिक एकजुटता की मिसाल पेश कर रहा है।

BMN | BASTAR MATI न्यूज़

सबको सबकी ख़बर, गलतफ़हमी की कोई जगह नहीं।

इसे भी पढ़िए -   भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना हेतु भाजयुमो ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *