नाव से डोंगाघाट पहुंचे बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव, 350 से अधिक प्रभावित लोगों का जाना हाल

जलभराव के बीच प्रभावितों से किया सीधा संवाद, समस्याओं के जल्द निराकरण का दिया भरोसा

जगदलपुर। भारी बारिश के बाद डोंगाघाट क्षेत्र में बने जलभराव के हालात के बीच बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव प्रभावित लोगों का हाल जानने नाव के माध्यम से डोंगाघाट पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र में फंसे 350 से अधिक लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

बस्तर महाराजा ने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद करते हुए उनकी परेशानियां सुनीं और आवश्यक सहायता एवं समस्याओं के जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने जिला प्रशासन से चर्चा कर प्रभावित क्षेत्र में जरूरी सुविधाएं और राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं जयराम दास मानिकपुरी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और प्रशासन के माध्यम से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

राहत एवं सेवा कार्य के दौरान आदर्श ठाकुर, अजय साहू, राहुल ठाकुर, आदर्श एवं दिव्यराज सिंह राणा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

बाढ़ और जलभराव की स्थिति के बीच जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे रखने का अवसर मिला।

इसे भी पढ़िए -   2 लाख युवाओं व नव-मतदाताओं को भाजपा और भाजयुमो से जोड़ने का लक्ष्य : राहुल टिकरिहा

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *