आस्था के धाम माँ दंतेश्वरी के चरणों में सांसद महेश कश्यप ने परिवार संग की पूजा-अर्चना माँ दंतेश्वरी से बस्तर की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना

दंतेवाड़ा/जगदलपुर। बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने परिवार के साथ दंतेवाड़ा स्थित प्रसिद्ध माँ दंतेश्वरी शक्तिपीठ पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने माँ दंतेश्वरी से बस्तर अंचल सहित समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

माँ दंतेश्वरी शक्तिपीठ बस्तर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। बस्तर के इतिहास और परंपराओं में माँ दंतेश्वरी की आराधना का विशेष महत्व रहा है। बस्तर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में माँ दंतेश्वरी को आराध्य देवी के रूप में विशेष स्थान प्राप्त है। बस्तर में शासन करने वाले विभिन्न राजवंशों द्वारा भी माँ दंतेश्वरी की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की परंपरा रही है।

इसी कारण माँ दंतेश्वरी का शक्तिपीठ बस्तर की आस्था, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का अभिन्न केंद्र माना जाता है। आज भी बस्तरवासियों के मन में माँ दंतेश्वरी के प्रति गहरी श्रद्धा, आस्था और विश्वास कायम है।

इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि माँ दंतेश्वरी का पावन शक्तिपीठ बस्तर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। सदियों से यह मंदिर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है।

उन्होंने कहा कि परिवार के साथ माता के चरणों में शीश नवाकर बस्तर की सुख-शांति, समृद्धि और क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद सदैव बस्तरवासियों पर बना रहे और पूरा बस्तर विकास, शांति एवं खुशहाली के पथ पर निरंतर आगे बढ़े, यही प्रार्थना है।

इसे भी पढ़िए -   BMN ब्रेकिंग: वृंदावन क्षेत्र में बिजली पोल में लगी आग, एहतियातन आसपास की बिजली आपूर्ति बंद

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *