भारी बारिश से जलमग्न हुआ शहर, कांग्रेस ने बढ़ाया मदद का हाथ…,शहर के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जरूरतमंद परिवारों को खाद्य एवं राहत सामग्री का किया वितरण

जगदलपुर। शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। कई स्थानों पर घरों और आसपास पानी भरने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसी विषम परिस्थितियों में प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस पार्टी ने राहत कार्य शुरू करते हुए जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली तथा जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री एवं आवश्यक राहत सामग्री वितरित की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि लगातार बारिश के कारण शहर के अनेक हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे समय में राजनीति से ऊपर उठकर जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं के अनुसार हरसंभव सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि बारिश के कारण जिन परिवारों के सामने भोजन और दैनिक जरूरतों को लेकर परेशानी उत्पन्न हुई है, उन्हें तत्काल राहत पहुंचाना प्राथमिकता है। कांग्रेस का प्रयास है कि इस कठिन परिस्थिति में कोई भी जरूरतमंद परिवार खुद को अकेला महसूस न करे।

इसे भी पढ़िए -   महापौर ने घर से दिखाई राह, मिट्टी के गणेश का घर में विसर्जन,संजय पांडे बोले—सनातन परंपरा प्रकृति के सम्मान की सीख देती है, आस्था के साथ पर्यावरण की जिम्मेदारी भी निभाएं

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जलभराव प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने तथा राहत एवं सहायता कार्यों में सहयोग करने का भी भरोसा दिलाया गया।

इस दौरान अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास, गौरी, जुबैदा बेगम, खीरेंद्र यादव सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आशीष श्रीवास्तव — Founder & Editor-in-Chief, BMN – BASTAR MATI NEWS

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *