बाढ़ पीड़ितों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में जुटा प्रशासन.., जगदलपुर और नगरनार के राहत शिविरों में स्वास्थ्य दलों ने किया परीक्षण, बांटी दवाइयां

जगदलपुर, 26 सितंबर 2026/ बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश के चलते उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार मुस्तैद होकर पीड़ितों की सेवा में लगा हुआ है। बाढ़ प्रभावित नागरिकों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मैत्री सहित शहरी स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्थानीय मितानिनों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न राहत शिविरों का सघन दौरा किया।

स्वास्थ्य दल ने भगत सिंह वार्ड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भैरमगंज हायर सेकेंडरी स्कूल, पंचपथ तथा प्रवीरचंद्र वार्ड के पनारापारा हायर सेकेंडरी स्कूल में बने शिविरों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान शिविरों में शरण लिए हुए बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा मौसमी बीमारियों व संक्रमण से बचाव के लिए जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया।

इसे भी पढ़िए -   कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *