प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का ग्राम कलचा में श्रवण करते, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव, सांसद श्री महेश कश्यप एवं जनप्रतिनिधि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 136 वें संस्करण का प्रसारण आज रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व सांसद महेश कश्यप ने ग्राम कलचा के पंचायत भवन में ग्रामीणजनों व कार्यकर्ताओं के साथ सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं,वरन राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, नवाचार, स्वदेशी, सेवा और सामाजिक जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरक माध्यम है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा साझा किये गये विचार हम सभी को समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने व योगदान देने की प्रेरणा देते हैं।वहीं सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के ज़रिये समस्त देशवासियों से सीधा संवाद स्थापित करते हैं और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करने प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य बिन्दु साहू,जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, मंडल प्रभारी रजनीश पानीग्राही, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, उपाध्यक्ष सीमांचल दास, महामंत्री मनोज पटेल, अर्जुन सेठिया, प्रदीप देवांगन, महादेव बघेल, मोहन सेठिया, राधेश्याम पन्द्रे, सुरेश ठाकुर,लक्ष्मी धरत ,संगीता राणा ,बाबू लाल, विकास पात्रो, तपन राय आदि सहित अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

इसे भी पढ़िए -   भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस का 66वां स्थापना दिवस धमतरी में गरिमामय वातावरण में मनाया गया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *