युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 18 नवंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 96 पदों पर होगी सीधी भर्ती

जगदलपुर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, 12 हजार से 40 हजार रुपये तक मिलेगा प्रतिमाह वेतन

जगदलपुर, 16 नवंबर 2026। बस्तर जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जगदलपुर द्वारा एक दिवसीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला बुधवार 18 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के पास, जगदलपुर में आयोजित होगा।

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के चार प्रमुख नियोजक संस्थानों के माध्यम से लगभग 96 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। मेले में सिक्युरिटी गार्ड, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर, केमिस्ट, क्लीनर, ड्राइवर, हाउसकीपर, कंप्यूटर ऑपरेटर और सेल्स मैनेजर जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

इन पदों के लिए अनपढ़ (0) से लेकर 10वीं, 12वीं, स्नातक तथा कृषि स्नातक योग्यताधारी आवेदक पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार 12 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक का आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा।

मेले में शामिल होने के इच्छुक आवेदकों को विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/LandingSite/RojgarMelaList.aspx पर जाकर रोजगार मेला में आवेदन करने हेतु ‘रोजगार इच्छुक लॉगइन करें’ विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे 18 नवंबर को अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर के साथ निर्धारित समय पर जिला रोजगार कार्यालय, जगदलपुर में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।

इसे भी पढ़िए -   बस्तर में कांग्रेस संगठन सशक्तिकरण अभियान का आगाज,ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *