जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा नानगुर मंडल में मंडल कार्यसमिति की बैठक के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न संगठनात्मक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने मोबाइल के माध्यम से मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा, संगठन और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मंडल के प्रत्येक घर तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रचार-प्रसार तभी सार्थक है, जब पात्र हितग्राहियों को उसका वास्तविक लाभ मिले। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी देने और लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी सुब्रतो विश्वास, मंडल अध्यक्ष हरिराम मंडावी, सतीश सेठिया, धरमू मंडावी, चंद्रकांत सेठिया, नीलांबर सेठिया, भाजपा जिला किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष प्रकाश रावल, शरद श्रीवास्तव सहित भाजपा के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।






