तेज बारिश के बीच बड़ा हादसा टला, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता की खड़ी गाड़ी पर गिरा पेड़

दंतेवाड़ा। जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता की खड़ी गाड़ी पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया।

घटना के समय राहत की बात यह रही कि वाहन में कोई भी सवार नहीं था, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि या चोट नहीं हुई। हालांकि, पेड़ गिरने से वाहन को काफी नुकसान पहुँचा है।

लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने और जलभराव जैसी स्थिति बन रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन द्वारा भी लगातार मौसम को देखते हुए लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है।

यह घटना एक बार फिर बताती है कि लगातार हो रही भारी बारिश के दौरान सतर्कता और सावधानी बेहद आवश्यक है। सौभाग्य से इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा अनहोनी टल गई।

फोटो सौजन्य : मनीष मूलचंदानी

इसे भी पढ़िए -   CGPSC सब-इंस्पेक्टर चयन पर कांग्रेस के फेक नैरेटिव का हुआ पर्दाफाश : अभिलाष यादव

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *