BREAKING: बीजेपी में बड़ा बदलाव: स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू सह-प्रभारी, यहां देखें पूरी सूची

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से बुधवार, 23 सितंबर 2026 को नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।

इस संगठनात्मक फेरबदल में राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ-साथ हरियाणा का प्रभारी भी बनाया गया है, जबकि हरियाणा में डॉ. भोला सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू को जिम्मेदारीभाजपा की नई सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ में:प्रदेश प्रभारी — स्मृति ईरानीसह-प्रभारी — सिद्धार्थ शंभूसिद्धार्थ शंभू को अगस्त 2026 में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई थी। वहीं स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया था।

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद खाली था पद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन की जिम्मेदारी संभालने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी का पद रिक्त था। अब पार्टी ने इस पद पर स्मृति ईरानी की नियुक्ति की है। उनके साथ सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नियुक्त किए प्रभारी

भाजपा की जारी सूची में कुल 36 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। इनमें अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

इसे भी पढ़िए -   बदलते बस्तर की नई पहचान लेकर दिल्ली रवाना हुआ 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करेगा मुलाकात

कुछ प्रमुख नियुक्तियांछत्तीसगढ़ — प्रभारी: स्मृति ईरानी | सह-प्रभारी: सिद्धार्थ शंभू

हरियाणा — प्रभारी: स्मृति ईरानी | सह-प्रभारी: डॉ. भोला सिंह

उत्तर प्रदेश — प्रभारी: विनोद तावड़े | सह-प्रभारी: जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा

मध्य प्रदेश — प्रभारी: बिप्लब कुमार देब | सह-प्रभारी: रेखा वर्मा

महाराष्ट्र — प्रभारी: बैजयंत जय पांडा | सह-प्रभारी: अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावडे, कमलजीत सहरावत

गुजरात — प्रभारी: तरुण चुघ | सह-प्रभारी: अजय महावर, गोमती साई

राजस्थान — प्रभारी: संजय भाटिया | सह-प्रभारी: कविता पाटीदार, कुलजीत चहलते

लंगाना — प्रभारी: सुनील बंसल | सह-प्रभारी: अभय पाटिल, रेखा शर्मा

तमिलनाडु — प्रभारी: राम माधव | सह-प्रभारी: निर्मल कुमार सुराणा, डी.के. अरुणा

उत्तराखंड — प्रभारी: राम माधव | सह-प्रभारी: अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज

पश्चिम बंगाल — प्रभारी: सुनील बंसल | सह-प्रभारी: लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, पिंकी कुशवाहा।

किरण सिंह देव ने जताया हर्ष, दी बधाई

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी तथा राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष जताया है। उन्होंने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा के इस संगठनात्मक बदलाव के बाद अब छत्तीसगढ़ में प्रदेश संगठन और केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी।

BMN – BASTAR MATI NEWS

सबको सबकी ख़बर, गलतफ़हमी की कोई जगह नहीं।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *