प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प,करपावंड मंडल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर कार्यशाला आयोजित,पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा—अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत करपावंड मंडल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा संगठन की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यशाला में जगदलपुर विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष बाफना मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, जनसेवा एवं सुशासन की यात्रा हम सभी के लिए अविस्मरणीय और प्रेरणादायी है। यह अवसर उनके सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के अटूट संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का है। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री मोदी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी खितेश मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन भारत को विश्व पटल पर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण यात्रा है। करपावंड मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके सेवा संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगा।

वहीं मंडल अध्यक्ष तरुण पाण्डे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियां और उनका नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करता है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से मंडल के प्रत्येक क्षेत्र में पहुंचकर जनता के बीच सेवा, सुशासन और जनकल्याण का संदेश पहुंचाया जाएगा।

इसे भी पढ़िए -   बस्तर में कुष्ठ उन्मूलन अभियान तेज बच्चों की होगी शतप्रतिशत जांच

इस अवसर पर रूपेश जैन, मंडल उपाध्यक्ष कुलकेश्वर पाण्डे, महामंत्री विषम ठाकुर, जीवन जोशी, ओमप्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र कश्यप, मंगलू कश्यप, अशोक ठाकुर, प्रीतम देवांगन, जितेंद्र यादव, रेणुधर बघेल, इसराम बघेल, इशोराम बाज, अनाम यादव, भगत देवांगन, सामनाथ, जयदेव बघेल, उमा पटेल, श्रीराम कश्यप सहित सभी शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में निरंतर सेवा एवं संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *