यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, महापौर संजय पांडेय, कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी शलभ सिन्हा की मौजूदगी में चैंबर ऑफ कॉमर्स, परिवहन व व्यापारी संघ के साथ हुआ मंथन

जगदलपुर, 04 अगस्त 2026। शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव, बाजार क्षेत्रों में पार्किंग व्यवस्था, सड़क किनारे अतिक्रमण, मालवाहक वाहनों के संचालन तथा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में महापौर संजय पांडेय, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, परिवहन संघ, व्यापारी संघ के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लेकर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने, पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने, मालवाहक वाहनों के आवागमन को नियोजित करने तथा सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुचारू बनाने जैसे विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही नागरिकों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर सहमति बनी।

चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि शहर में यातायात संचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। बाजार क्षेत्रों में यातायात बाधित करने वाले कारणों की पहचान कर उनका निराकरण किया जाएगा। साथ ही पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने, यातायात संकेतकों को प्रभावी बनाने तथा नागरिकों के बीच यातायात नियमों के पालन के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

इसे भी पढ़िए -   घर-घर घूमकर चोरी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 मोबाइल व लेडीज पर्स बरामद

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स, परिवहन संघ एवं व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने शहर के समग्र विकास, सुगम यातायात व्यवस्था और आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में सभी पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों के समन्वित प्रयासों से जगदलपुर की यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और नागरिक हितैषी बनाया जा सकेगा।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *