रक्षाबंधन पर पूर्व विधायक संतोष बाफना के निवास पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की बहनें, बांधा रक्षा सूत्र

जगदलपुर, 29 अगस्त 2026। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर बस्तर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने वृंदावन कॉलोनी स्थित पूर्व विधायक संतोष बाफना के निवास पहुंचकर उन्हें एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उज्ज्वला बाफना को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूर्व विधायक संतोष बाफना एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उज्ज्वला बाफना का तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में संगठन से लंबे समय से जुड़ीं तथा संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यों में सदैव सक्रिय रहने वाली कार्यकर्ता एवं आमंत्रित सदस्य अनीता श्रीवास्तव ने भी हर वर्ष की भांति इस वर्ष पूर्व विधायक संतोष बाफना को रक्षा सूत्र बांधा। अनीता श्रीवास्तव ने बाफना के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

रक्षाबंधन के इस आत्मीय अवसर पर बाफना दंपति ने महिला मोर्चा की सभी बहनों को पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्नेह और आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया। पूर्व विधायक संतोष बाफना ने बहनों को विश्वास दिलाया कि वे सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे और उनके सुख-दुख में सहभागी बनेंगे।

इस दौरान सौहार्दपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण में रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा की गईं। महिला मोर्चा की बहनों और बाफना दंपति के बीच आत्मीय संवाद हुआ तथा सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम ने भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सामाजिक सौहार्द की भावना को और मजबूत किया।

इसे भी पढ़िए -   BMN ब्रेकिंग: वृंदावन क्षेत्र में बिजली पोल में लगी आग, एहतियातन आसपास की बिजली आपूर्ति बंद

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *