घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप

कॉन्टिनेंटल अस्पताल पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल, परिजनों से भी की मुलाकात

जगदलपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने सोमवार को जगदलपुर के डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों के स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति की जानकारी ली तथा उनके परिजनों से भी बातचीत कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

जवानों से मुलाकात के बाद मंत्री कश्यप ने बताया कि सभी जवान कुशल हैं और उनका उपचार जारी है। उन्होंने कॉन्टिनेंटल अस्पताल के एजीएम डॉ. संतोष कुमार सिंह से जवानों के स्वास्थ्य, उपचार और रिकवरी की स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की। मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को जवानों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान महारानी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू भी मौजूद रहे।

हादसे में फॉलो वाहन सवार जवान हुए थे घायल

उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त को वन मंत्री केदार कश्यप ग्राम फरसागुड़ा, भानपुरी से कोंडागांव में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान भानपुरी थाना क्षेत्र में कोंडागांव की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो पायलट वाहन को पार करते समय मंत्री के वाहन के मिरर से टकराई और इसके बाद स्पेयर वाहन से जा भिड़ी। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो फॉलो वाहन से भी टकरा गई।

हादसे में फॉलो वाहन में सवार चालक एवं पुलिस जवान घायल हो गए थे। घटना के तत्काल बाद मंत्री कश्यप ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनके उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इसे भी पढ़िए -   तीसरे प्रयास में भी सफलता नहीं मिलने के बाद 20 वर्षीय नीट अभ्यर्थी की मौत, शहर में शोक की लहर

मंत्री कश्यप ने अस्पताल प्रबंधन से जवानों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखने तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *