गजराज दुर्गा समिति के पंडाल में पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और भाजपा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने किए मां दुर्गा के दर्शन

धरमपुरा में भव्य सजावट और मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा ने मोहा मन, समिति सदस्यों एवं वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा को दी बधाई

जगदलपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36 अंतर्गत धरमपुरा स्थित गजराज दुर्गा समिति के दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश भी दिया।

भव्य पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा की सराहना

इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व बचपन से ही पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाते आ रहे हैं। उन्होंने गजराज दुर्गा समिति द्वारा तैयार किए गए भव्य पंडाल और मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा की सराहना करते हुए समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी।

मंत्री ने कहा कि पंडाल की सजावट अद्भुत है और मां दुर्गा की प्रतिमा इतनी दिव्य एवं मनमोहक है कि दर्शन करने पर ऐसा प्रतीत होता है, मानो मां साक्षात प्रकट होकर भक्तों को दर्शन दे रही हों। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा समस्त छत्तीसगढ़वासियों पर सदैव बनी रहे तथा प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वातावरण कायम रहे।

उन्होंने इस आयोजन के लिए वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा को भी बधाई दी और समिति के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।

इसे भी पढ़िए -   श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद महाभंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद महाप्रसाद ग्रहण करने उमड़े शहरवासी

समिति के सदस्य एवं वार्डवासी रहे उपस्थित

इस दौरान वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा सहित गजराज दुर्गा समिति के सदस्य आलोक गुप्ता, मयंक धीर, कन्हैया गुप्ता, शुभम गुप्ता, राहुल गुप्ता, शिवम नेताम, रूपेश गावड़े, विकास गुप्ता, आकाश गुप्ता, हर्ष कराई, दीपक आचार्य, शंभू नाग, गौरव नेताम, नरेंद्र नेताम, वीरेंद्र नेताम, ओम गुप्ता, हिमालय नाग, अंकित गुप्ता, शिखर नाग, सुरेंद्र सिंह, शुभम शेट्टी, भुवनेश्वर कश्यप, बादल निषाद, समीर निषाद, रोशन नाग, रिंकू, विक्की साहू, भूपेश, कृष्णा, सत्यम, करण, राजेश, दिनेश सिंह, शेखर सिंह राजपूत, अरविंद, दिनेश जैन एवं साधन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *