स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की मौजूदा स्थिति, अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से जिलेवार जानकारी लेते हुए दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक आवश्यक दवाइयों और चिकित्सा सुविधाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में अस्पतालों की स्वच्छता व्यवस्था, आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेवाओं को और बेहतर एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए कार्ययोजना के अनुसार प्रभावी अमल और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

इसे भी पढ़िए -   देवभूमि पहुंची 'छात्रों की गूंज' : पेपर लीक की महामारी के खिलाफ राहुल गांधी ने देहरादून में महारैली को किया संबोधित

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *