जगदलपुर। कुम्हारपारा स्थित सेन समाज भवन में सावन माह के पावन अवसर पर सेन समाज महिला प्रकोष्ठ, जिला बस्तर के तत्वावधान में भव्य ‘सावन झूला उत्सव’ हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सावन की पारंपरिक संस्कृति एवं सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना रहा। उत्सव के दौरान महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को यादगार बनाया।
कार्यक्रम में सेन समाज प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला प्रकोष्ठ की नेतृत्वकर्ता श्रीमती काजल शांडिल्य दिवाकर, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नमिता श्रीवास, भारती श्रीवास, शारदा श्रीवास, सावित्री श्रीवास, दीप्ति सेन, दिव्या श्रीवास, पुष्पा ठाकुर, आरती श्रीवास, कुसुमा ठाकुर, ललिमा भारद्वाज, उमा श्रीवास, पुष्पा श्रीवास, उमा शांडिल्य, रेणुका दिवाकर, शारदा ठाकुर, कुमुदनी श्रीवास, आंचल श्रीवास, अरिता श्रीवास, सीमा श्रीवास, प्रिया श्रीवास, फूलदेवी श्रीवास, माधवी ठाकुर, उषा श्रीवास, सीमा गुप्ता, संध्या श्रीवास, राधिका श्रीवास एवं विनीता श्रीवास सहित महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं।
इसके अलावा सेन समाज के पुरुष वर्ग के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं बच्चे भी उत्सव में शामिल हुए। सभी ने मिलकर सावन झूला उत्सव का आनंद लिया और सामाजिक सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।






