रायपुर। छत्तीसगढ़ से झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार की ओर रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 25 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तारीखों में 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी।

रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और कुछ के निर्धारित समय से देरी से चलने की भी जानकारी दी गई है।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
18109/18110 इतवारी–टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस: 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द।
18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस: 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द।
18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस: 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद्द।
12767 नांदेड़–सांतरागाछी एक्सप्रेस: 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को रद्द।
12768 सांतरागाछी–नांदेड़ एक्सप्रेस: 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द।
01001 एलटीटी–सांतरागाछी स्पेशल: 29 सितंबर को रद्द।
01002 सांतरागाछी–एलटीटी स्पेशल: 1 अक्टूबर को रद्द।
18641 हटिया–दुर्ग एक्सप्रेस: 1 और 13 अक्टूबर को रद्द।
18642 दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस: 2 और 14 अक्टूबर को रद्द।
22843 बिलासपुर–बक्सर एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को रद्द।
22844 बक्सर–बिलासपुर एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को रद्द।
12812 हटिया–एलटीटी एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को रद्द।
12811 एलटीटी–हटिया एक्सप्रेस: 12 अक्टूबर को रद्द।
12262 हावड़ा–सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर को रद्द।
12261 सीएसएमटी–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर को रद्द।
13288/13287 आरा–दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 1 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द।
उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी
18477 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब के रास्ते संचालित होगी।
गीतांजलि एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चलेगी
12860 हावड़ा–सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को हावड़ा से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।
यात्रियों से अपील: यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस रेलवे की आधिकारिक सेवा/एनटीईएस पर जरूर जांच लें, ताकि अचानक हुए बदलाव के कारण परेशानी न हो।






