12 से 14 अगस्त तक नारायणपुर से कर्रेगुट्टा पहाड़ी तक निकलेगी तिरंगा यात्रा
बस्तर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 12 से 14 अगस्त 2026 तक बस्तर संभाग में तीन दिवसीय ‘बस्तर तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे। यह यात्रा नारायणपुर से शुरू होकर दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर होते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्र की करेगुट्टा पहाड़ी तक पहुंचेगी।

बताया जा रहा है कि यह यात्रा बस्तर में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के सम्मान का संदेश लेकर निकाली जा रही है। यात्रा का मार्ग बस्तर के उन इलाकों से होकर गुजरेगा, जो लंबे समय तक नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे हैं।
करेगुट्टा पहाड़ी को नक्सलियों के प्रभाव वाले प्रमुख क्षेत्रों में माना जाता रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र तक तिरंगा यात्रा का पहुंचना बस्तर में बदलते सुरक्षा एवं विकास के परिदृश्य का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जा रहा है।
12 से 14 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा पर बस्तरवासियों और राजनीतिक-सामाजिक संगठनों की नजर रहेगी।






