सुकमा में कांकेर बस दुर्घटनाग्रस्त, गीदम नाला के पास सड़क से नीचे उतरी

सुकमा। जिले में कांकेर की ओर जा रही एक बस सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गीदम नाला के पास बस का टायर फटने के बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बस सड़क से नीचे उतर गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के साथ राहत एवं बचाव की स्थिति का जायजा लिया।

फिलहाल हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़िए -   गुलाब की खुशबू से महकी किसान विकास श्रीवास्तव की किस्मत, 8 लाख की कमाई से बने मिसाल

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *