नवरात्र के पहले दिन नगर निगम देगा विकास कार्यों की सौगात, भूमिपूजन और लोकार्पण के होंगे कार्यक्रम

नाली निर्माण से लेकर स्ट्रीट लाइट तक के कार्यों का होगा लोकार्पण, 6000 लीटर क्षमता के माउंटेन वाटर टैंकर की मिलेगी सुविधा; श्रद्धालुओं के लिए नगर गुड़ी का भी होगा शुभारंभ

जगदलपुर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर में विभिन्न विकास एवं जनसुविधा संबंधी कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। महापौर संजय पांडेय एवं समस्त जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहरवासियों को विकास कार्यों की सौगात मिलेगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विश्राम एवं सेवा केंद्र के रूप में नगर गुड़ी का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से चांदनी चौक तक नवनिर्मित स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण भी होगा।

नगर निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 6000 लीटर क्षमता के माउंटेन वाटर टैंकर का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही रोड स्वीपिंग में कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों को ट्रॉली डस्टबिन वितरित किए जाएंगे। इन पहलों से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार में मदद मिलने की उम्मीद है।

विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण कार्यों का होगा भूमिपूजन

शहर के विभिन्न वार्डों में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इन कार्यों पर लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे।

कुशाभाऊ ठाकरे एवं अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड: नवोदय विद्यालय के हनुमान मंदिर तक 70 लाख 79 हजार रुपये की लागत से नाली निर्माण कराया जाएगा।शिव मंदिर वार्ड: विष्णु जोगी के घर से निरंजन दास के घर तक 12 लाख 81 हजार रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए -   नकली सोने का हार असली बताकर ग्रामीण से 10 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

राजेंद्र नगर वार्ड: गंगा मुंडा तालाब के किनारे 6 लाख 92 हजार रुपये की लागत से नाली का निर्माण कराया जाएगा।

छत्रपति शिवाजी वार्ड: शोभा के घर से गंगा के घर तक 9 लाख 96 हजार रुपये की लागत से नाली निर्माण होगा। इसी वार्ड में शिवम एवं राम ध्रुव के घर से राव निषाद के घर तक 9 लाख 95 हजार रुपये की लागत से नाली का निर्माण किया जाएगा।

बलिराम कश्यप वार्ड: प्रज्ञा के घर से दिलीप सेठिया के घर तक 9 लाख 67 हजार रुपये की लागत से सीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा।

आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर

नगर निगम द्वारा किए जा रहे इन विकास कार्यों का उद्देश्य शहर की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना, जल निकासी की समस्याओं का समाधान करना तथा नागरिकों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

नवरात्र के प्रथम दिन होने वाले इन भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों के माध्यम से नगर निगम शहर की स्वच्छता व्यवस्था, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाएगा।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *