ललितपुर में सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर

ललितपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हुए सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय श्री देव अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। दुर्घटना में उन्हें कमर में चोट आई है।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उन्हें सीएचसी तालबेहट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल बुलेटिन का इंतजार है। परिवार के अन्य सदस्यों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों को लेकर भी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

घटना की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। संबंधित प्रशासन और अधिकृत सूत्रों से जैसे ही नई जानकारी प्राप्त होगी, समाचार को तत्काल अपडेट किया जाएगा।

📸 हादसे से जुड़ी तस्वीरें आपके साथ साझा की जा रही हैं।

इसे भी पढ़िए -   समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए एग्रीस्टेक और बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य, 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन और खसरा संशोधन, डिजिटल व्यवस्था से होगी पारदर्शी धान खरीदी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *