कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझाया वाहन चोरी का मामला
जगदलपुर, 22 जुलाई। बस्तर पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए संजय मार्केट पार्किंग से चोरी हुई अशोक लीलैंड कंपनी की पिकअप वाहन को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत की चोरी गई अशोक लीलैंड कंपनी की पिकअप वाहन क्रमांक CG17LC6937 बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जिले में आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 20 जुलाई 2026 की रात संजय मार्केट पार्किंग से चोरी हुई पिकअप वाहन के मामले में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित धोत्रे के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई की रात संजय मार्केट टैक्सी स्टैंड के पास स्थित पार्किंग से अशोक लीलैंड कंपनी की पिकअप वाहन क्रमांक CG17LC6937 चोरी हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की। टीम ने संजय मार्केट सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन के पूर्व चालक करण नाग उर्फ लक्की नाग की पहचान की गई।
आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस ने पल्ली नाका के पास दबिश देकर उसे चोरी की गई पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी करण नाग उर्फ लक्की नाग, पिता सुखराम नाग, उम्र 23 वर्ष, निवासी मैत्री संघ गली, कुम्हारपारा, जगदलपुर तथा स्थायी निवासी ग्राम पतोड़ा, थाना फरसगांव, जिला कोंडागांव ने वाहन चोरी की घटना स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई पिकअप वाहन बरामद कर विधिवत जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 22 जुलाई 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी का विवरण
नाम: करण नाग उर्फ लक्की नागपिता: सुखराम नागउम्र: 23 वर्षनिवासी: मैत्री संघ गली, कुम्हारपारा, जगदलपुरस्थायी पता: ग्राम पतोड़ा, थाना फरसगांव, जिला कोंडागांव
बरामदगी
अशोक लीलैंड कंपनी की पिकअप वाहनवाहन क्रमांक: CG17LC6937अनुमानित कीमत: ₹12 लाख
इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिकाइस कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उपनिरीक्षक अरुण मरकाम, उपनिरीक्षक प्रमोद ठाकुर, प्रधान आरक्षक राजू टोप्पो, विनोद चांदने तथा आरक्षक सोनू गौतम, कृष्णा नेताम और राजू बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
BMN | Bastar Mati News”खबर नहीं, मुद्दों की पड़ताल”






