माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट में संविदा भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी, पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी; 1 अगस्त को होगा साक्षात्कार

जगदलपुर, 22 जुलाई। माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र पाए गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आगामी 1 अगस्त 2026 को एयरपोर्ट परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में नोडल अधिकारी, माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर द्वारा जानकारी जारी की गई है।

जारी सूचना के अनुसार एयरपोर्ट में चीफ सिक्यूरिटी ऑफिसर, असिस्टेंट एक्ज्यूटिव तथा अकाउंटेंट के संविदा पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता का परीक्षण करने के बाद योग्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है, ताकि अभ्यर्थी अपने नाम की पुष्टि कर सकें।

नोडल अधिकारी ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः 11:00 बजे माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज सत्यापन के लिए साथ लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थी को साक्षात्कार प्रक्रिया से वंचित किया जा सकता है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए यात्रा, आवास अथवा अन्य किसी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा। अभ्यर्थियों को अपने स्वयं के व्यय पर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना होगा।

पात्र अभ्यर्थियों की सूची एवं भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://bastar.gov.in पर जाकर Recruitment/Notice सेक्शन में सूची देख सकते हैं।जिला प्रशासन ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होने की अपील की है, ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

इसे भी पढ़िए -   सांसद महेश कश्यप ने परिवार के साथ किए भूपालेश्वर महादेव के दर्शन

BMN NEWS | Bastar Mati News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *