पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर: बीजापुर के पुनर्वासित युवाओं ने जाना बस्तर का इतिहास, संस्कृति और विकास
जगदलपुर, 20 जुलाई। बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए तथा वर्तमान में नुआ बाट पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुनर्वासित युवाओं के लिए रविवार का दिन प्रेरणादायक और यादगार रहा। पुनर्वास केंद्र में पिछले ढाई महीनों से वेल्डिंग का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को जिला प्रशासन…










