ब्लॉक कांग्रेस नेगानार की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और आगामी जनांदोलन की तैयारी पर हुई चर्चा

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक, बिजली बिल बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को लेकर आंदोलन की रणनीति तय

जगदलपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दरभा के नेगानार में मासिक बैठक शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में, पूर्व विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति एवं ब्लॉक कांग्रेस दरभा अध्यक्ष महादेव नाग की अगुवाई में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया।

इस दौरान बिजली बिलों में बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर लगाए जाने तथा 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर आगामी दिनों में व्यापक जनांदोलन चलाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रिय भागीदारी से मजबूत होता है। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें और जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से रखें।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिजली उपभोक्ताओं पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं में असंतोष है। कांग्रेस सरकार के समय लागू 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना से प्रदेश के लाखों परिवारों को राहत मिलती थी। इस योजना को पुनः बहाल किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़िए -   सर्पदंश एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता करें सुनिश्चित- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा

उन्होंने कहा कि बिजली की बढ़ती दरों और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस आगामी दिनों में व्यापक जनांदोलन करेगी और जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के हितों और अधिकारों की आवाज बुलंद करती रही है। वर्तमान परिस्थितियों में संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने और संगठन के प्रत्येक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दरभा महादेव नाग ने बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से सतत संपर्क बनाए रखने तथा स्थानीय समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने की अपील की।बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नेगानार के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *