महापौर संजय पाण्डेय एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने ऑपरेशन के बाद किरण सिंह देव से दिल्ली में की आत्मीय भेंट, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के ऑपरेशन के पश्चात उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने एवं कुशलक्षेम जानने के लिए दिल्ली पहुंचकर उनसे आत्मीय भेंट की गई। इस दौरान उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

इस अवसर पर जगदलपुर महापौर संजय पांडे, राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, रोटरी अध्यक्ष मनोज थॉमस एवं समाजसेवक विवेक जैन उपस्थित रहे। सभी ने किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान मां दंतेश्वरी भगवान से प्रार्थना की गई कि वे किरण सिंह देव को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें तथा उन्हें स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाएं, ताकि वे पुनः पूरी ऊर्जा के साथ जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होकर जनता के बीच अपनी सेवाएं दे सकें।

सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके शीघ्र स्वस्थ होकर लौटने की कामना की।

इसे भी पढ़िए -   बस्तर में बाढ़ का खतरा बढ़ा! बारिश से बिगड़े हालात, किरण देव ने प्रशासन को किया अलर्ट..., लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और आपदा प्रबंधन टीम को मुस्तैद रखने के निर्देश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने महापौर, कलेक्टर व अधिकारियों से फोन पर ली जानकारी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *