जगदलपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव सुबह गंगामुंडा तालाब घाट एवं दलपत सागर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छठ घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात कर छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

उन्होंने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर घाटों पर छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।







