जगदलपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर अंजू शिक्षण एवं सिलाई प्रशिक्षण संस्था में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान के साथ उनके योगदान और मार्गदर्शन को याद किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अनिता श्रीवास्तव, संस्था अध्यक्ष श्रीमती अंजू रॉय, तापसी स्कूल अध्यक्ष भानुचंद्र दास, सिलाई शिक्षिका काजल साव सहित हेमा चंदेल, वीरपाल कौर एवं संस्था के विद्यार्थी भावना, चंद्रिका, प्राची, गुंजन, तृप्ति, नमया, तुलसी, दीपा, सुजाता दिगूं, प्रेरणा, संगीता, उमें आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी शिक्षकों को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष अंजू रॉय ने कहा कि हमें अपने जीवन में आने वाले प्रत्येक शिक्षक का सम्मान करना चाहिए। शिक्षक हमारे जीवन को सही दिशा देने के साथ ज्ञान और संस्कार प्रदान करते हैं। उनके योगदान को हमें हमेशा याद रखना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति अपने सम्मान और आभार व्यक्त किए तथा शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।






