रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया ने 1 अक्टूबर 2026 को रायपुर स्थित जनसंपर्क संचालनालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने पर जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
आईएएस अधिकारी आशीष टिकरिया 2021 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक (MD) के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं।
जनसंपर्क संचालक के रूप में नई जिम्मेदारी के साथ विभागीय कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।






