भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के प्रयास से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम कुंरदी एवं आसना में होगा महतारी सदन का निर्माण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप का जताया आभार

महतारी सदन बनेगा सशक्तिकरण का केंद्र : किरण देव

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के अथक प्रयास से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंरदी एवं आसना में बहुप्रतीक्षित महतारी सदन के निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। महतारी सदन महिला सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा। ग्राम कुंरदी में 30 लाख रुपये एवं ग्राम आसना में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया है।

श्री किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन की सरकार में हमारी मातृशक्ति को विशेष सम्मान मिला है। अब हर गांव में विकास की नई पहचान बनेगी। हमारी सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग और हर गांव तक पहुंचे।

उन्होंने महतारी सदन के निर्माण को राज्य सरकार की सोच का प्रतीक बताते हुए कहा कि यहां महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के संचालन का अवसर मिलेगा।

श्री किरण देव ने कहा कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और नेतृत्व सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा। इससे ग्रामीण महिलाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा, जहां वे आपसी समन्वय और संगठन के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

इसे भी पढ़िए -   राजीव भवन में कांग्रेस ने सादगीपूर्ण ढंग से मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, कांग्रेसजनों ने किया नमन

उन्होंने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आसना एवं कुंरदी की मातृशक्ति की यह बहुप्रतीक्षित मांग रही है। क्षेत्र की महिलाओं की आवश्यकता और मांग को ध्यान में रखते हुए दोनों ग्रामों में महतारी सदन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। क्षेत्र में जल्द ही महतारी सदनों का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

श्री किरण देव ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। महतारी सदनों के निर्माण से ग्रामीण महिलाओं को अपनी प्रतिभा, कौशल और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का अवसर मिलेगा। यह पहल महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ ग्रामीण विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगी।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *