BMN: Breaking News हरेली त्योहार पर 12 अगस्त को रहेगा अवकाश, स्कूल-कॉलेज और कार्यालय रहेंगे बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली के अवसर पर प्रदेश सरकार ने 12 अगस्त 2026, बुधवार को अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेशभर में इस दिन स्कूल, कॉलेज एवं शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।

हरेली पर्व छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और कृषि परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। इस अवसर पर किसान कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना करते हैं और प्रदेशभर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

सरकार के इस निर्णय से हरेली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। प्रदेशवासी अब परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार हरेली पर्व मना सकेंगे।

BMN | बस्तर माटी न्यूज

इसे भी पढ़िए -   सुनहरी यादें… रफ़ी, किशोर, मुकेश नाइट’ का शानदार आयोजन, सुरों से सजी यादगार शाम

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *