न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन संघ की अहम बैठक संपन्न: जनहित के मुद्दों और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

25 जुलाई 2026, जगदलपुर – आज धरमपुरा नं. 1, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जगदलपुर (बस्तर) में ‘न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन संघ’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष जय शंकर पांडे ने की – बैठक में संगठन की विचारधारा को मजबूत करने, निष्पक्ष पत्रकारिता, पारदर्शिता तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने संघ की भावी कार्ययोजनाओं पर अपने विचार साझा किए। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन में अनुभव और युवा ऊर्जा के समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा। संगठन में पूर्ण पारदर्शिता, आपसी तालमेल और एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प दोहराया गया।

जिला अध्यक्ष जय शंकर पांडे एवं अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना और जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना है। संघ के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर क्षेत्र की जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े विषयों को और भी प्रखरता व प्रभावशीलता के साथ उठाने की बात कही। बस्तर जिला अध्यक्ष जय शंकर पांडे , पवन कुमार नाग , ओम प्रकाश गुप्ता , तुलसी ठाकुर, श्याम दीवान, राजेश नेताम , जोहन उसेंडी मौजूद रहे।

इस बैठक में न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन संघ के पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश सचिव मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक के अंत में संघ की मजबूती, संवाददाताओं के अधिकारों की रक्षा और जनहितैषी मुद्दों पर निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इसे भी पढ़िए -   तीन महीने बाद जेल से फरार बंदी गिरफ्तार, बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *